फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Aaradhya stood first in slogan writing, Soumya stood first in poster competition.

Kotdwar News: स्लोगन लेखन में आराध्य, पोस्टर प्रतियोगिता में सौम्या रही प्रथम

Fri, 09 Aug 2024 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Aaradhya stood first in slogan writing, Soumya stood first in poster competition.

विज्ञापन


लैंसडौन। आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में आर्मी वाइफज वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) के स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में आराध्य और पोस्टर प्रतियोगिता में सौम्या प्रथम स्थान पर रही।


इस मौके पर आवा की अध्यक्ष रेखा नेगी के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता प्री प्राइमरी वर्ग में आराध्य, विधि, रणादित्य सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रणवी व याना को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राथमिक वर्ग की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सौम्या, आर्यन, आरोही क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। आरुष गुसाईं, आराध्या को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। जूनियर वर्ग की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लक्षित महेश ने प्रथम, अनुष्का काले और आयत नसीम ने संयुक्त रूप से द्वितीय व पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन की अद्विका नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय की दीपिका बिष्ट, एपीएस की दिव्या, गौरी नेगी व आद्या रस्तोगी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। सीनियर वर्ग में अंशिका सकलानी, देविका अनूप और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की साक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाैन और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में देश के प्रति एकता और देश प्रेम की भावना उजागर होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed