फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A wall collapsed, the other on the brink

एक दीवार ढही, दूसरी कगार पर

Thu, 16 Jun 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Thu, 16 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन

पखवाड़ेभर पहले दुगड्डा विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोहनी रावत की एक दीवार ढह गई थी। अब दूसरी भी ढहने के कगार पर है। ग्रामीणाें का आरोप है कि विभाग स्कूल की जर्जर हालत की अनदेखी कर रहा है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने कहा कि उच्च अधिकारियों की लापरवाही बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। मोहनी रावत की ग्राम प्रधान कलावती देवी, ग्रामीण सुरेंद्र भट्ट का कहना है कि 29 मई को क्षेत्र में आंधी-तूफान और बारिश के चलते जर्जर हाल उनके गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की एक दीवार ढह गई थी।
विज्ञापन


इसकी सूचना अगले दिन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और बीआरसी को दे दी गई थी लेकिन दो सप्ताह बाद भी अधिकारियों ने स्कूल भवन की सुध नहीं ली है। जुलाई से स्कूल खुलने पर बच्चों के पठन-पाठन में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, दो कक्षा-कक्षों वाले प्राथमिक विद्यालय का निर्माण 1968 में हुआ था। वर्ष 1984 में एक बार भवन की मरम्मत की गई थी, इसके बाद अधिकारियों ने इस ओर झांका तक नहीं। विद्यालय में बच्चों को बैठाना खतरे से खाली नहीं है। यही हाल रहा तो जुलाई से कक्षाओं का संचालन मुश्किल हो जाएगा। प्रधानाध्यापिका उषा देवी का कहना है कि इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अधिकारियों को लिखित में सूचना दी गई है।


विकासखंड के सभी जर्जर विद्यालयों की सूचना मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजी गई है। भवनों के निर्माण के लिए सर्व शिक्षा अभियान से बजट मिलना बंद हो गया है। जिला योजना में प्रस्ताव रखा जाएगा।
- हीरा सिंह नेगी, बीईओ दुगड्डा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed