फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three people were arrested for fighting and rioting at Tadiyal Chowk

Kotdwar News: तड़ियाल चौक पर मारपीट और हुड़दंग, तीन गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 06:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Three people were arrested for fighting and rioting at Tadiyal Chowk
कोटद्वार। तड़ियाल चौक के पास एक कैफे के समीप सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हुड़दंग करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवकों ने दो लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 23 अगस्त की रात तड़ियाल चौक के पास झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीन युवक लोगों के साथ आक्रामक व्यवहार करते मिले। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि तीनों ने दीक्षांत रावत और सुयश नाम के दो युवकों के साथ मारपीट की है। चोट लगने पर दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके आक्रामक रवैये को देखते हुए संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते तीनों को बीएनएसएस की संबंधित धारा में गिरफ्तार कर मेडिकल कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पदमपुर सुखरो निवासी विवेक चौहान, नींबूचौड़ निवासी आदित्य रावत और पदमपुर निवासी रचित काला शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दीक्षांत रावत और सुयश की तहरीर पर मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में आरोपियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed