फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand for solution of public problems of Motadhak

Kotdwar News: मोटाढाक की जनसमस्याओं के समाधान की मांग

Mon, 24 Aug 2026 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for solution of public problems of Motadhak
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के मोटाढाक के स्थानीय लोगों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात की। उन्होंने सड़क और गलियों की बदहाल स्थिति, झाड़-झंकार, सफाई व्यवस्था, पेयजल सहित रोजमर्रा की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में सड़क, गलियों और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई थी। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सुरेंद्र सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। बताया कि गुलदार की समस्या, क्षतिग्रस्त बाढ़ सुरक्षा दीवारों समेत अन्य मामलों में भी लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं। नेगी ने अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed