फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A Tiranga rally was held, and patriotic songs were sung.

Kotdwar News: तिरंगा रैली निकाली, देशभक्ति के गीत गाए

Fri, 14 Aug 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 14 Aug 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
A Tiranga rally was held, and patriotic songs were sung.
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन

कोटद्वार/सतपुली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जगह-जगह तिरंगा रैली निकाली गई और देशभक्ति के गीत गाए गए। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा..., सारे जहां से अच्छा... समेत देशभक्ति के कई गीत गाए।
एकेश्वर ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्र ध्वज के सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश भी दिया गया। विकासखंड के जीआईसी मासौं, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मवाणीधार, इंटर कॉलेज इंदिरापुरी, इंटर कॉलेज डौड़खाल, राउमावि मुसासु, इंटर कॉलेज सुराईडांग, अटल उत्कृष्ट जीआईसी नौगांखाल आदि विद्यालयों में तिरंगा रैली निकाली गई। वहीं श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल देवी रोड, कोटद्वार में प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य अनुसूया वर्मा और उप प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार बडोला मुख्य अतिथि रहे। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया। वहीं सतपुली में भी विद्यार्थियों से रैली निकाली। तिरंगा यात्रा में एसडीएम रेखा आर्य, थानाध्यक्ष अनिल चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, धीरेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह समेत स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विजयी विश्व तिरंगा प्यारा...
लैंसडौन। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के छात्र-छात्राओं ने लगातार दूसरे दिन भी ‘हर घर तिरंगा, हर घर झंडा’ अभियान के तहत नगर में तिरंगा रैली निकाली। विद्यालय बैंड और एनसीसी कैडेट्स के साथ विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट किया। इस दौरान ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से नगर गुंजायमान रहा। रैली गांधी चौक से शुरू होकर ऐतिहासिक शताब्दी द्वार तक पहुंची। शताब्दी द्वार पर कार्यवाहक चेयरमैन कर्नल कुलदीप सिरोही, सेना मेडल, डिप्टी कमांडेंट जीआरआरसी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा कि तिरंगा देश के वीर बलिदानियों के त्याग और समर्पण का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed