Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A queue forms at the single window at the base; treatment is provided the following day.

Kotdwar News: बेस में एकल खिड़की पर लग रही कतार, अगले दिन मिल रहा उपचार

Wed, 18 Nov 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 18 Nov 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
A queue forms at the single window at the base; treatment is provided the following day.
फोटो
विज्ञापन

रोजाना 600 मरीजों के लिए एक कर्मचारी तैनात, लंबी कतारों में बीत रहा समय
समय पर जांच और उपचार मिलने में हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में बिलिंग सेक्शन की एकल खिड़की व्यवस्था मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बिलिंग के लिए लंबी कतारों में लगने के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। कई बार लाइन में लगने के बाद नंबर न आने पर अगले दिन ही उपचार मिल पाता है। अस्पताल प्रशासन व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कह रहा है।
बेस अस्पताल में हर दिन औसतन 600 मरीज पहुंचते हैं। इन मरीजों के पंजीकरण और पर्चे बनाने के लिए दो कर्मचारी तैनात हैं जबकि इसके साथ स्थित बिलिंग सेक्शन में केवल एक कर्मचारी की तैनाती है। यहां महिला-पुरुष, वृद्ध और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था संबंधी नोटिस तो चस्पा किया गया है लेकिन एक ही कर्मचारी होने के कारण एक समय में केवल एक मरीज का बिल बन पाता है। इससे अन्य कतारों में खड़े मरीजों और तीमारदारों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ता है। बुधवार सुबह पंजीकरण काउंटर पर गिने-चुने मरीज नजर आए जबकि बिलिंग काउंटर पर लंबी कतार लगी हुई थी। इससे परेशान मरीजों सुरेंद्र सिंह गुसाईं, राजेंद्र बिष्ट, बाला देवी आदि ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पहले ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए काफी देर तक लाइन में लगना पड़ता है। इसके बाद जांच के लिए बिलिंग काउंटर पर फिर कतार में खड़ा होना पड़ता है। बिलिंग के बाद पैथोलॉजी लैब में भी लाइन लगानी पड़ती है। ऐसे में समय समाप्त होने पर कई बार जांच और उपचार के लिए अगले दिन फिर अस्पताल आना पड़ सकता है।
विज्ञापन

.
-बोले पीएमएस
कर्मचारी का प्रबंध कर लिया गया है। कंप्यूटर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बिलिंग में अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था फिलहाल नहीं बन सकी है। जल्द दो बिलिंग काउंटर संचालित किए जाएंगे। -डॉ. विजय सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, बेस अस्पताल कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed