फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A JCB machine lifting stones and a tractor-trolley seized in the Khoh river

Kotdwar News: खोह नदी में पत्थर उठा रही एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Sat, 17 Jun 2023 06:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
A JCB machine lifting stones and a tractor-trolley seized in the Khoh river
कोटद्वार। राजस्व विभाग ने खोह नदी में अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को पकड़कर सीज कर दिया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार एसपी नौटियाल ने बताया कि खोह नदी में गाड़ीघाट झूला पुल के नीचे अवैध रूप से खनन करने की शिकायत मिल रही थी। जिसके तहत शनिवार शाम को खोह नदी में छापा मारा गया। जिसमें एक जेसीबी मशीन को बीच नदी से पत्थर उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरते हुए पाया गया। बताया कि इन दिनों खोह नदी में सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था बीच नदी से पत्थर उठाकर उन्हें सुरक्षा दीवार पर लगा रही है। जिसकी उनके पास अनुमति नहीं है। नियम विरुद्ध पत्थर उठाने पर कार्रवाई के तहत एक जेसीब मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तसील में खड़ा कर सीज कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed