फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A herd of elephants roamed Grastanganj throughout the night and broke a solar light pole.

Kotdwar News: ग्रास्टनगंज में रातभर घूमता रहा हाथियों का झुंड, सोलर लाइट का पोल तोड़ा

Sat, 12 Sep 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 12 Sep 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
A herd of elephants roamed Grastanganj throughout the night and broke a solar light pole.
रातभर जागकर पहरा दे रहे क्षेत्रवासी, वन विभाग से प्रभावी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 ग्रास्टनगंज में हाथियों की लगातार आवाजाही से लोगों में दहशत है। शुक्रवार को हाथियों का झुंड शाम सात बजे से तड़के दो बजे तक कई बार आबादी क्षेत्र में पहुंचा। इस दौरान हाथियों ने सोलर लाइट का पोल तोड़ दिया और एक घर में घुसने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
ग्रास्टनगंज निवासी राजेश थपलियाल ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे हाथियों का झुंड आबादी में पहुंच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। रात करीब 10 बजे हाथी दोबारा बस्ती में आ गए। उन्हें फिर जंगल में खदेड़ा गया, लेकिन रात एक बजे और फिर दो बजे हाथियों ने आबादी में दस्तक दे दी। इस दौरान हाथियों ने उनके घर के आगे सड़क पर लगी एक सोलर लाइट का पोल क्षतिग्रस्त कर दिया। पूर्व में भी हाथी ने उनकी पेयजल लाइन व मेन गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से शाम ढलते ही हाथियों के बस्ती में आने का सिलसिला बढ़ गया है। शोर मचाकर उन्हें जंगल की ओर भगाने के बाद कुछ देर राहत मिलती है लेकिन हाथी दोबारा लौट आते हैं। लोगों ने वन विभाग से नियमित निगरानी और गश्त बढ़ाने के साथ हाथियों को आबादी में आने से रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिंडा मार्ग पर भी हाथियों की चहलकदमी बनी हुई है, जिससे रात के समय आवाजाही करने वालों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि प्रभागीय स्तर की एसओजी टीम और वन कर्मियों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही हैं। उन्होंने लोगों से विशेषकर रात के समय आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने और हाथियों के आबादी क्षेत्र में आने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed