फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A five year old child playing in the courtyard of the house was taken away by a henchman, search continues

Kotdwar News: घर के आंगन में खेल रहे पांच साल के बच्चे के उठा ले गया गुलदार, तलाश जारी

Mon, 19 Aug 2024 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
A five year old child playing in the courtyard of the house was taken away by a henchman, search continues

विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल विकासखंड के गुठेरथा ग्राम पंचायत के तोक गांव कोटा में मां के साथ रक्षाबंधन पर्व पर नानी के घर आए पांच साल के बच्चे आदित्य पुत्र देवेंद्र सिंह को गुलदार घर के आंगन से उठा ले गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। गुठेरथा समेत आसपास के सैकड़ों ग्रामीण बच्चे की तलाश में जंगल और पूरा इलाका खंगाल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के लोग गांव में पहुंच गए हैं।ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी और समाज सेवी मनोज कुमार ने बताया कि कोटा गांव के निवासी भारत सिंह की बेटी अर्चना देवी का विवाह विकासखंड के उनेरी गांव में हुआ है। रक्षाबंधन पर्व पर वह सोमवार सुबह अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपने मायके कोटा गांव आई। दिनभर पूरे परिवार और गांव वालों के साथ उन्होंने उत्साह के साथ राखी का पर्व मनाया। देर शाम करीब सात बजे घर के पास घात लगाकर बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया और जबडे़ में दबोचकर झाड़ियों में लापता हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने लैंसडौन की तहसीलदार शालिनी मौर्य को दी। उन्होंने रिखणीखाल के थानाध्यक्ष संतोष कुमार को घटनास्थल के लिए रवाना करवाया। देखते ही देखते आसपास के सैकड़ों लोग बच्चे की तलाश में जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह अर्चना का पति देवेंद्र सिंह उन्हें अपने वाहन से कोटा गांव के मुख्य मार्ग पर छोड़ गया था। मंगलवार सुबह उन्हें वापस उनेरी गांव लौटना था। रिखणीखाल के कानूनगो प्रीतम सिंह ने बताया कि घर से करीब डेढ़ किमी दूर झाड़ियों में बच्चे का एक पैर मिला है। अब उसके बचे होने की उम्मीद कम ही है। तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास काफी दिनों से एक गुलदार दिखाई दे रहा था। सोमवार को घटना से करीब आधा घंटा पहले भी गांव लौट रहे ग्रामीणों को रास्ते में गुलदार दिखा था। देवियोखाल और गुठेरथा क्षेत्र में गुलदार के हमले की यह पहली घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed