फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A delegation of Lansdowne residents met with the Garhwal MP

Kotdwar News: गढ़वाल सांसद से मिला लैंसडौन वासियों का प्रतिनिधिमंडल

Sat, 22 Nov 2025 10:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 22 Nov 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
A delegation of Lansdowne residents met with the Garhwal MP
गढ़वाल सांसद से मिला लैंसडौन वासियों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

लैंसडौन। लीज भवनों के लीज रैंट में बेतहाशा वृद्धि से गढ़वाल सांसद को अवगत कराते हुए जनहित में 10 फीसदी बढ़ोतरी करने की मांग की गई है।



गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी लैंसडौन पहुंचे। लैंसडौन वासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सेना के गेस्ट हाउस में लीज रेंट के संबंध में उनसे मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल धर्मशाला समिति के अध्यक्ष दिनेश रावत ने बताया कि धर्मशाला का लीज रैंट सात रुपये वार्षिक से बढ़ाकर 3.49 लाख रुपये वार्षिक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लीज रैंट में हजारों गुना की वृद्धि किया जाना अनुचित है और तर्कसंगत नहीं है। कहा कि धर्मशाला आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय, निराश्रित लोगों से जुड़े कार्यों को संचालित करने एवं सामजिक संगठनों के क्रियाकलापों का प्रमुख स्थल है। लोगों से नाममात्र की राशि लेकर जगह उपलब्ध कराई जाती रही है। लीज रैंट में बढ़ोतरी होने के बाद यह राशि देने में धर्मशाला समिति असमर्थ है। उन्होंने लीज रैंट राशि में 10 प्रतिशत वृद्धि किए जाने का अनुरोध किया। अनुज खंडेलवाल व मुकेश मिश्रा ने लीज रैंट में बेतहाशा वृद्धि को जनविरोधी बताते हुए सांसद बलूनी से नगर की इस समस्या को रक्षा मंत्री के समक्ष रख प्रभावी पहल करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed