{"_id":"5cab7996bdec2213fb2cd4a7","slug":"91554741654-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय से आज होंगी 234 पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय से आज होंगी 234 पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए राजकीय महाविद्यालय से कोटद्वार, लैंसडौन और यमकेश्वर विधानसभाओं के लिए 428 पोलिंग पार्टियों की रावनगी की अंतिम तैयारी पूरी कर ली गई है। 9 अप्रैल को 234 और 10 अप्रैल को 194 पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने 232 वाहनों का अधिग्रहण किया है।
शनिवार को राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में पोलिंग पार्टियों को मतदान के लिए ईवीएम , वीवीपैट के अलावा मतदान में उपयोग होने वाला सामान बांटने के लिए मेज लगाए गए हैं। मतदान से दो दिन पूर्व कोटद्वार विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र ढिकाला के लिए एक पोलिंग पार्टी रवाना होगी। यमकेश्वर विधानसभा के लिए 130 पोलिंग पार्टियां और लैंसडौन विधानसभा के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 103 पोलिंग पार्टियों को कोटद्वार से रवाना किया जाएगा। 10 अप्रैल को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए 123, लैंसडौन के लिए 30 और यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिए 41 पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
महाविद्यालय में मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को अधिकारियों द्वारा सूचना देने के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था बनाई गई है। इसके लिए कोतवाल मनोज रतूड़ी ने मौके पर जाकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने व्यवस्था में लगे टेंट मालिक को बिजली, पानी और खाने की उचित व्यवस्था करने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन
एआरटीओ आरएस कटारिया ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने और मतदान होने के बाद पौड़ी स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए अभी तक करीब 100 मैक्स , 124 जीएमओयू की बस और 08 ट्रकों का अधिग्रहण किया गया है।
उधर, एसडीएम कोटद्वार मनीष कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में पोलिंग पार्टियों की रवानगी की पूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
.