फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   हादसे ने मातम में बदला खुशी का माहौल, परिजनों में कोहराम-compat

हादसे ने मातम में बदला खुशी का माहौल, परिजनों में कोहराम-compat

Mon, 25 Mar 2019 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
हादसे ने मातम में बदला खुशी का माहौल, परिजनों में कोहराम-compat
कोटद्वार। रविवार देर रात कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर हुए कार हादसे ने पलभर में पांच साथियों की खुशी को मातम में बदल दिया। इस हादसे ने दो दोस्त छीन लिए। दुर्घटना की खबर लगते ही नगीना तहसील में शोक की लहर छा गई। तहसील के नरोलापुर ग्राम पंचायत ने भी इस हादसे में अपना ग्राम प्रधान खो दिया।
विज्ञापन

नगीना तहसील में कार्यरत चार लेेखपाल अजेंद्र यादव, सचिन, मोहित शर्मा, अविनाश और उनके ग्राम प्रधान दोस्त राजकुमार रविवार की शाम को नगीना से कार द्वारा हंसी खुशी कोटद्वार होते हुए लैंसडौन के लिए निकले थे। कार अजेंद्र यादव की थी। लेखपाल अजेंद्र यादव यूपी का पीपीएस के जरिए पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयन हुआ है। इस खुशी में अजेंद्र यादव ने अपने दोस्तों के साथ लैंसडौन जाने की योजना बनाई। पांचों ने खाने पीने का सामान कार में रखा और कोटद्वार होते हुए लैंसडौन के लिए निकल पड़े। इस बीच रात 11 बजे कार दुगड्डा से पहले चूनाधारा में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


इंसेट
इस साल जनवरी से अब तक हुई सड़क दुर्घटनाएं
- 08 जनवरी को बीईएल रोड पर बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल।
- 13 जनवरी को कोटद्वार-नजीबाबाद रोड पर बाइक दुर्घटना में एक की मौत दो घायल।
- 23 जनवरी को कोटद्वार-नजीबाबाद रोड पर बाइक दुर्घटना में एक की मौत एक घायल।
- 27 जनवरी को कोटद्वार-नजीबाबाद रोड पर कार दुर्घटना में दो की मौत एक घायल।
- 27 जनवरी को बुआखाल-काशीपुर रोड पर जीप दुर्घटना में एक घायल।
- 04 फरवरी को सनेह-पाखरो रोड पर बाइक दुर्घटना में दो घायल।
- 11 फारवरी को कोटद्वार-पौड़ी रोड पर कार दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल।
- 17 फरवरी को कोटद्वार-नजीबाबाद रोड पर बाइक दुर्घटना में तीन घायल।
- 25 फरवरी को कोटद्वार-पौड़ी रोड पर बुलेरो वाहन दुर्घटना में तीन की मौत, पांच घायल।
- 27 फरवरी को धुमाकोट- नैनीडांडा रोड पर कार दुर्घटना में एक की मौत छह घायल।
- 09 मार्च को कोटद्वार-नजीबाबाद रोड पर बाईक दुर्घटना में तीन घायल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed