{"_id":"5c2f86ebbdec22048c550ee8","slug":"91546618603-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेल्डा इलेवन और चैलूसैण फाईटर ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेल्डा इलेवन और चैलूसैण फाईटर ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जयहरीखाल। गढ़वाल क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित आठवां गढ़वाल क्रिकेट कप टूर्नामेंट में भेल्डा इलेवन और चैलूसैण फाइटर ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर मैच जीते। टूर्नामेंट में राज्य की 30 टीमें प्रतिभाग कर रही है।
शुक्रवार को जीआईसी जयहरीखाल के क्रीड़ा मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत ने किया। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच भेल्डा इलेवन और एवजेर्स इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें भेल्डा इलेवन ने टॉस जीतकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 223 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, लेकिन लक्ष्य का पीछे करने उतरी एवजेर्स इलेवन की पूरी टीम मात्र 12 ओवरों में 69 रनों पर ही सिमट गई। भेल्डा इलेवन की ओर से आकाश ने पांच छक्कों की मदद से सर्वाधिक 82 बनाएं, जिसे मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे मैच में चैलूसैण फाइटर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम यूके रैंजर्स के सामने 16 ओवरों में 168 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करने उतरी यूके रैंजर्स की टीम मात्र 143 रन ही बना सकी। चैलूसैण फाइटर की ओर से सिद्धार्थ ने सर्वाधिक 82 रन बनाएं। आयोजक पंकज असवाल ने बताया कि आठवां गढ़वाल क्रिकेट कप टूर्नामेंट को उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता दी गई है। अंपायर में गौरव असवाल व आशीष चौहान, कमेंटरी में अभिमन्यु रावत, गणेश व राहुल और थर्ड अंपायर की भूमिका प्रकाश असवाल ने निभाई।