फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जीएमवीएन की भाबर गैस एजेंसी रखें बरकरार

जीएमवीएन की भाबर गैस एजेंसी रखें बरकरार

Sat, 15 Dec 2018 09:20 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
जीएमवीएन की भाबर गैस एजेंसी रखें बरकरार

विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर में वर्षों से संचालित जीएमवीएन की भाबर गैस एजेंसी को बंद करने के निर्णय से लोग भड़के हुए हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपकर गैस एजेंसी को बंद न करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि जीएमवीएन ने यमकेश्वर और पोखड़ा के साथ ही भाबर की गैस एजेंसी को घाटे में बताकर उसे 31 को बंद करने का आदेश दिया है जो जनहित में नहीं है।
जीएमवीएन की भाबर गैस एजेंसी को बंद करने के निर्णय से पदमपुर मोटाढांक पटवारी सर्किल और हल्दूखाता पटवारी सर्किल के 42 गांवों के नागरिक और उपभोक्ता हैरान हैं। नंदपुर निवासी रोशनलाल कुकरेती, पूर्व प्रधानाचार्य मदनमोहन जोशी, भाजपा नेत्री विमला शुक्ला, राजगौरव नौटियाल ने कहा कि भाबर गैस एजेंसी एक सरकारी एजेंसी है, जिसका बंद होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि 10 हजार से अधिक गैस कनेक्शन होने के बाद गैस एजेंसी के घाटे में जाने की बात क्षेत्रवासियों के गले नहीं उतर रही है। कहा कि गैस एजेंसी घाटे में नहीं, बल्कि कुप्रबंधन का शिकार है। प्रबंधन को एजेंसी बंद करने के बजाय इसके प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए। नगर निगम के पार्षद अमित नेगी, राकेश बिष्ट, मनीष भट्ट, विवेक शाह, जगदीश सिंह मेहरा, सुखपाल शाह, शैलेंद्र डबराल, सौरव नौडियाल, कुलदीप सिंह रावत, दीपक लखेड़ा, रोहिणी देवी, कमल सिंह और पूर्व प्रमुख गीता नेगी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाबर गैस एजेंसी को बंद न करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर दूसरी तरफ सतपुली विकासखंड पोखड़ा में भी 2001 से खुली जीएमवीएन की पोखड़ा गैस एजेंसी को बंद करने के फरमान पर भी लोग भड़के हुए हैं। ग्रामीणों ने गैस एजेंसी बंद करने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों ने कहा कि पोखड़ा की गैस एजेंसी से क्षेत्र के तीन विकासखंडों के लोग लाभान्वित होते हैं। ग्रामीण ने क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री से पोखड़ा गैस एजेंसी बंद न करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोखड़ा के ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर जोशी, पोखड़ा की प्रधान संगीता देवी, भाजपा महामंत्री सुनील भदोला समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जीएमवीएन प्रबंधन द्वारा गढ़वाल की चार एजेंसियों को बंद करने पर नाराजगी जताई। कहा कि जीएमवीएन के महाप्रबंधक विपणन के 12 दिसंबर को जारी आदेश में गैस एजेंसी के प्रभारी को पोखड़ा गैस एजेंसी बंद करने का फरमान दिया गया है। ग्रामीणों ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी पोखड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर गैस एजेंसी बंद करने के आदेश को जनहित में खारिजकरने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान सेडियाधार मनोज नौडियाल, वीरेंद्र सिंह रावत, बबीता, गणेश चंद्र, सतपाल सिंह, प्रमोद सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed