{"_id":"5b61ea664f1c1b6e118b6c0e","slug":"91533143654-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाबर के दो स्कूलों में खंड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाबर के दो स्कूलों में खंड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाबर के कई विद्यालयों में एनसीईआरटी के बजाय प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें पढ़ाए जाने की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा ने हल्दूखाता स्थित एवीएन पब्लिक स्कूल और झंडीचौड़ स्थित पृथ्वी विद्या मंदिर में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि स्कूल प्रबंधन ने एनसीईआरटी की किताबों की जगह प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें बच्चों से मंगाई है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जिलाधिकारी और विभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट की जा रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा दास ने बताया कि शासनादेश के विपरीत एनसीईआरटी की किताबों की जगह अभिभावकों से प्राइवेट पब्लिकेशन की महंगी किताबें खरीदवाने की शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार को उन्होंने भाबर के हल्दूखाता स्थित एवीएन स्कूल और झंडीचौड़ स्थित पृथ्वी विद्या मंदिर स्कूल का औचक निरीक्षण कर पुस्तकों की बारे में जानकारी ली। जांच के दौरान कक्षाओं में पांच विषयों की पुस्तकें प्राइवेट पब्लिकेशन की पढ़ाई जा रही थीं। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश पर हर स्कूल में एनसीईआरटी की पुस्तकें ही पढ़ाने के निर्देश हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एवीएन स्कूल और पृथ्वी विद्या मंदिर स्कूल की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेेेजी जा रही है।