{"_id":"5adcc0094f1c1b54098b5e45","slug":"91524416521-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीनों से हो रहे खनन के विरोध में महिलाओं ने ट्रक रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीनों से हो रहे खनन के विरोध में महिलाओं ने ट्रक रोके
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। खोह नदी में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से हो रहे खनन के विरोध में कांग्रेस की प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा का कौड़िया रेलवे फाटक के पास तीसरे दिन आमरण अनशन जारी रहा। इस दौरान क्षेत्र के महिला संगठनों और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने खोह नदी से आ रहे ओवरलोडेड ट्रकों को रोककर अपना विरोध प्रकट किया।
रविवार को कांग्रेस की प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा का आमरण अनशन तीसरे दिन जारी रहा। सरकारी अस्पताल से पहुंची डाक्टरों की टीम ने उनका परीक्षण किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में कांग्रेस नेता कृष्णा बहुगुणा ने शासन-प्रशासन पर खनन माफिया के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया। कहा कि जीरो टॉलरेंस की सरकार में कोई भी अधिकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। आज भी जब खो नदी से आते हुए ओवरलोड ट्रकों को रोका गया तो वाहन चालकों के पास मात्र 15 टन का रव्वना काटा हुआ था, जबकि वाहनों में 50-50 टन माल उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को फोन कर बताने पर भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। खनन माफिया की मनमानी से क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। जिस प्रकार से पोकलैंड और जेसीबी मशीनों द्वारा खनन किया जा रहा है, उससे आने वाले समय में कोटद्वार में बाढ़ आनी तय है।
इस अवसर पर कुसुम असवाल, पिंकी नेगी, सुधा असवाल, कंचन नैथानी, गुड्डी देवी, शांति देवी, नीरज बहुगुणा, हुकुम सिंह रावत, प्रदीप नेगी व कुलदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो