{"_id":"5aa01b304f1c1b78028b820c","slug":"91520442160-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय नहीं बनाने पर भड़के पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय नहीं बनाने पर भड़के पूर्व सैनिक
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर पूर्व-सैनिक सेवा परिषद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से कोटद्वार में शीघ्र केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग की। उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने के चेतावनी दी।
बुधवार को परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल के नेतृत्व में पूर्व सैनिक तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और धरना दिया। पूर्व सैनिकों के धरने को बीईएल कर्मचारी यूनियन और गढ़वाल सभा ने अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर पूर्व सैनिकों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि पूर्व सैनिक पिछले दस सालों से केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई भी सरकार इसको लेकर गंभीर नहीं है। कहा कि केंद्रीय विद्यालय के लिए काशीरामपुर तल्ला गांव में भूमि चयनित की गई है, लेकिन, प्रदेश सरकार बार बार याद दिलाने के बाद भी इसपर काम नहीं कर रही है। इसके कारण केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित भूमि पर भूमाफियों की नजर गढ़ी हुई है। उन्होंने शीघ्र चयनित भूमि पर केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग की। इस अवसर पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, बीईएम कर्मचारी यूनियन के महा सचिव इंद्रमोहन सिंह रावत, परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीपी डोबरियाल, सूरवीर सिंह खेतवाल, बलवान सिंह रावत, यशपाल सिंह नेगी, मुन्ना फौजी, रणजीत सिंह, सुल्तान सिंह रावत, जेपी ध्यानी, दिवाकर लखेड़ा आदि मौजूद थे।