{"_id":"5a7dd7f24f1c1bf07b8b669f","slug":"91518196722-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टांग का बछड़ा बना कोतुहल का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो टांग का बछड़ा बना कोतुहल का विषय
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंड़ीचौड़ पश्चिमी में एक पशुपालक के घर में गाय ने दो पैर के बछड़े को जन्म दिया है। बछड़े के जन्म की सूचना पूरे क्षेत्र में कैतूहल का विषय बना हुआ है। बछड़े को देखने के लिए दूर-दूर से ग्रामीण पशुपालक के घर पहुंच रहे हैं।
झंडीचौड़ पश्चिमी निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे वह जब अपनी गोशाला में पहुंचे तो उनकी गाय ने बछड़े को जन्म दिया था। उन्होंने अपनी पत्नी को गोशाला में आकर गाय और बछड़े की देखभाल करने को कहा। जैसे ही उनकी पत्नी बछड़े के पास गई तो उन्होंने देखा कि बछड़े की पिछली दोनों टांगें नहीं हैं। दो पैर के बछड़े को देखने के लिए स्थानीय लोगों का तांता लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कलालघाटी पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डा. मंजीत सिंह ने बताया कि कोनजेनाइटल डेवलपमेंट अनामोली के कारण गर्भ में बछड़े का पूर्ण विकास नहीं हो पाया है। इस कारण बछड़े के फीमर के नीचे का हिस्सा विकसित नहीं हुआ है। इसके अलावा प्रथम दृष्टया बछड़ा पूरी तरह से स्वस्थ दिख रहा है।
फोटो