{"_id":"5a54f5dd4f1c1b9b518b5dfb","slug":"91515517405-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटाढांक क्लब को हराकर केसीसी बना क्रिकेट चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटाढांक क्लब को हराकर केसीसी बना क्रिकेट चैंपियन
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के जीआईसी कण्वघाटी में प्रयास समिति की ओर से दस दिवसीय किशनपुर महोत्सव में क्रिकेट और कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में केसीसी क्लब ने दुर्गापुर क्लब को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
सोमवार को प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र जोशी ने किया। क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में दुर्गापुर क्लब ने केकेआर कलालघाटी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल में केसीसी किशनपुर ने सिगड्डी स्पार्टन को रौंदकर फाइनल में जगह बनाई। क्रिकेट का फाइनल मुकाबला केसीसी किशनपुर और दुर्गापुर क्लब के बीच खेला गया। दुर्गापुर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 72 रन बनाए। इसमें आशीष ने 16 और मोंटी ने 14 रनों का योगदान दिया। किशनपुर क्लब की ओर से विनय केस्टवाल और अंकित ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य प्राप्त करने उतरी केसीसी किशनपुर ने पांच विकेट खोकर 74 रन बनाकर मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। वहीं बालिका कबड्डी में पौड़ी ने आर्यकन्या को 29-16 और किशनपुर ने जीआईसी कोटद्वार को 29-19 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं का आंखों देखा हाल अभिषेक नेगी ने सुनाया। पंकज भारद्वाज, चंदन सिंह, विवेकानंद, अशोक जखमोला, मीना रावत ने अंपायर और रेफरी का दायित्व संभाला। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विकास कुकरेती, देवेंद्र सिंह राणा, गौरव कुकरेती, मनोज शर्मा, मनमोहन नेगी, सौरभ ध्यानी, आशीष केस्टवाल व रोहित बड़थ्वाल उपस्थित रहे।
-फोटो
बालभारती बना फुटबाल का चैंपियन
पहल की ओर से झंडीचौड़ में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
किशनपुर। कोटद्वार। पहल सामाजिक संस्था की ओर से पांच दिवसीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबाल और रस्साकशी के मुकाबले खेले गए। फुटबाल के फाइनल में बालभारती ने इनफील्ड एफसी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
भाबर के झंडीचौड़ में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य महेश चंद्र सती ने किया। प्रतियोगिताओं में अंडर-17 बैडमिंटन के बालिका वर्ग में शगुन कुकरेती ने बाजी मारी, जबकि बालिका डबल में स्मृति कार्की और शगुन कुकरेती प्रथम स्थान पर रही। पुरुष वर्ग के डबल्स मुकाबले में संजीव खत्री और सिलोरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर कबड्डी मुकाबले में रॉक स्टार लोकमणिपुर ने एमएसके कोटद्वार को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। फुटबाल के फाइनल मुकाबले में बाल भारती ने इनफील्ड एफसी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वॉलीबाल मुकाबले में मवकोट क्लब ने लालवाला क्लब को और मालिनी क्लब ने सिगड्डी क्लब को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिताओं का आंखों देखा हाल गणेश धूलिया और राजेंद्र बिष्ट ने सुनाया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आनंद घिल्डियाल, मोहन सिंह अकेला, महेंद्र सिंह गुसाईं, वीरेंद्र भारद्वाज, जगत सिंह सौंद, विनोद धूलिया, अरुण नेगी, कांता बड़थ्वाल, रजनी अग्रवाल, दिनेश चंद्र सती व प्रवीण बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।