{"_id":"5a49158a4f1c1bfc0f8b6d9d","slug":"91514739082-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदना म्यारा पहाड़ ऐई..पर झूमें दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदना म्यारा पहाड़ ऐई..पर झूमें दर्शक
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। जय श्री सिद्धबाबा मेला समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्री सिद्धबाबा महोत्सव का दूसरा दिन गायिका मीना राणा और साथी कलाकारों के नाम रहा। दर्शक देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में झूमते रहे।
रविवार को सुबह श्री सिद्धबाबा मंदिर में पूजा अर्चना की गई। दोपहर बाद राजकीय इंटर कालेज दुगड्डा के प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बतौर मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने दीप शुभारंभ किया।
इसके बाद गायिका मीना राणा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से समारोह में समा बांधा। उन्होंने हम उत्तराखंडी छौं.., चंदना म्यारा पहाड़ एई..., ओ साहिबा..., पल्या गौं का मोहना.., टिहरी की रानी..., हास्या लोक गीत हे कांछा .... की प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं
विज्ञापन
संतोष खेतवाल तेरू बकी बात रूप..., मैं नी जाणी नेपाल..., गांव मां दारू बजार मा दारू ...की प्रस्तुति पर दर्शक झूमने लगे। पदम गुसाईं की काफल का बौणा, पाली खौला की नै बौ.....की दर्शकों ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र पंवार, नृत्य निर्देशक अरविंद व संगीत संचालन संजय चमोला ने किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन लाल बौंठियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश रावत, मेला समिति के संरक्षक त्रिलोक चंद बंदूणी, अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सचिव दीपक ध्यानी व जीआईसी प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र खर्कवाल आदि मौजूद थे।
-फोटो