{"_id":"59e781574f1c1b86698b66c9","slug":"91508344151-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने दिया इको फ्रैंडली दीवाली का संदेश, रंगोली की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने दिया इको फ्रैंडली दीवाली का संदेश, रंगोली की धूम
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पदमपुर कोटद्वार में दिवाली मिलन, रंगोली और कलात्मक दीप प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता के साथ ही कलात्मक दीपों प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेरठ मंडल के सेवानिवृत्त अपर शिक्षा निदेशक डॉ. आरपी ध्यानी और भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र अण्थ्वाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से नवनियुक्त प्रधानाचार्य गणेश बिडालिया का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिवानी गुसाईं, श्वेता रावत, विनीता रावत, कीर्ति शर्मा, मिताली नेगी समेत कई छात्राओं ने सुंदर रंगोली सजाई। मुख्य अतिथि डॉ. आरपी ध्यानी ने दीवाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अनुसूया वर्मा, कौशल्या जखमोला, विजेंद्र नेगी, सौरव डंडरियाल और कुलदीप चौधरी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डा. बीना वशिष्ठ ने किया।