फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   छावनी बोर्ड की बैठक में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव पारित

छावनी बोर्ड की बैठक में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव पारित

Fri, 26 Apr 2019 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
छावनी बोर्ड की बैठक में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव पारित
लैंसडौन। छावनी बोर्ड की बैठक में चार इलाकों में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव पारित कर मध्य कमान लखनऊ प्रमुख निदेशक रक्षा संपदा को भेजा गया। बैठक में वार्षिक बजट व प्रशासनिक रिपोर्ट 2018-2019 का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में बोर्ड सचिव भूपति रोहित ने फरवरी मार्च के प्रारंभिक अवशेष, दोनों माह के आय व्यय और अंतिम अवशेष का ब्योरा और पिछली बोर्ड बैठक के बिंदुओं की प्रगति सदन के समक्ष रखी, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर लिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनूप सिंह चौहान की अध्यक्षता में छावनी बोर्ड की बैठक हुई। इसमें बोर्ड सचिव भूपति रोहित ने बताया कि 2/3 कालागढ़ी बाजार, सिनेमा हाल क्षेत्र, कुमाऊंनी मोहल्ला व अमरनाथ मोहल्ले में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। उन्होंने तैयार परियोजना रिपोर्ट पटल पर रखी। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष दिनेश रावत, डा. एसपी नैथानी, राजेंद्र राना, इंद्रा रावत व राजेश ध्यानी ने कहा कि लैंसडौन की घटती आबादी के लिए यह जरूरी है कि जिन महकमों के लिए रक्षा मंत्रालय ने कई एकड़ जमीन वर्षों पूर्व पीएनटी विभाग, डाक विभाग व सैनिक कल्याण विभाग को लीज पर उपलब्ध कराई थी। वह भूखंड आज तक जस के तस पड़े हैं। विभाग वाले न तो जमीन को उपयोग में ला रहे हैं और न ही जमीन सरेंडर कर रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों के आवास नहीं बन पा रहे हैं। सदस्यों ने ऐसे भूखंडों के अधिग्रहण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed