फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   होली में हुई अबीर, गुलाल की बौछार, गीतों पर जमकर झूमे लोग

होली में हुई अबीर, गुलाल की बौछार, गीतों पर जमकर झूमे लोग

Fri, 22 Mar 2019 10:18 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
होली में हुई अबीर, गुलाल की बौछार, गीतों पर जमकर झूमे लोग
holi - फोटो : amarujala
कोटद्वार। रंगों का पर्व होली पूरे क्षेत्र में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोग सुबह से ही एक दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाने के लिए घरों से निकल पड़े। इस बीच बाजारों में जहां सन्नाटा पसरा रहा, वहीं शहर से सटे ग्रामीण अंचलों और कालोनियों में लोगों ने खूब होली खेली। होल्यारों की सभी जगह धूम रही। जिस गली-मोहल्ले और घर से होली की टीमें गुजरीं, वहां उनका स्वागत गुलाल और होली के पकवानों के साथ किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोटद्वार और आसपास होली का पर्व मनाया गया। लोग एक दूसरे के घरों में होली का उत्सव मनाने पहुंचे। एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी गई और रंग लगाया गया। भाबर के पदमपुर, सिताबपुर, निंबूचौड़, दुर्गापुरी, मोटाढांक, हल्दूखाता, कलालघाटी, कण्वाश्रम किशनपुर, झंडीचौड़ और सिगड्डी क्षेत्र में भी होली की धूम रही। युवाओं और बच्चों ने होली पर जमकर रंगों की बौछार की और होली के गीत गाए। वहीं शहर और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में युवतियों में रंग खेलने के बाद सेल्फी लेने और उसे सोशल साइड पर अपलोड करने की होड़ लगी रही। गढ़वाल सभा, लोक कलाकार संघ और भारत स्वाभिमान के होल्यारों ने घर-घर जाकर हारमोनियम और ढोलक की थाप पर नृत्य करते हुए होली के गीत गाए। सतपुली, दुगड्डा और यमकेश्वर क्षेत्र में हर्षोल्लास से होली मनायी गई। संकीर्तन मंडलियों ने होली के गीतों से लोगों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed