फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए पापीडांडा में भूमि चयनित, शासन को भेजा प्रस्ताव

ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए पापीडांडा में भूमि चयनित, शासन को भेजा प्रस्ताव

Tue, 19 Feb 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए पापीडांडा में भूमि चयनित, शासन को भेजा प्रस्ताव
कोटद्वार। प्रदेश सरकार ने कोटद्वार भाबर के 35 ग्रामसभाओं को मिलाकर नगर निगम तो बना दिया, लेकिन कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था करना भूल गई। अब नगर निगम ने भाबर क्षेत्र के सिगड्डी में पापीडांडा खाम में एक हेक्टेयर भूमि चयनित कर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय में खोह नदी के किनारे स्वीकृत मौजूदा ट्रंचिंग ग्राउंड काफी छोटा पड़ गया है। कचरे की दुर्गंध के चलते आसपास की आबादी वहां से ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग कर रही है। नगर पालिका के समय से ही नगर से प्रतिदिन उठने वाले करीब 27 टन कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। वर्ष 2011 में ग्रामसभा लालपुर के ध्रुवपुर गांव में सुखरो नदी के किनारे ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए एक हेक्टयर भूमि की स्वीकृति शासन ने प्रदान कर दी थी। नगर पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए स्वीकृत भूमि पर खुदान का काम भी शुरू कर दिया गया, लेकिन ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बन पाया। तभी से कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोटद्वार नगर निगम का भौगोलिक स्वरूप ट्रंचिंग ग्राउंड की भूमि की राह में रोड़ा बना हुआ है। दरअसल नगर निगम के चारों ओर वन सीमाएं लगती हैं। इसके अलावा नगर के बीच में बहने वाली नदियां गंगा की सहायक नदियां हैं, जिसके चलते वन अधिनियम के साथ ही एनजीटी के मानकों के चलते ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए लैंसडौन वन प्रभाग के सिगड्डी क्षेत्र में पापीडांडा खाम में एक हेक्टेयर भूमि चयनित कर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने पर ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-राजेेश नैथानी, सहायक नगर आयुक्त कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed