{"_id":"5beb0718bdec226957070cb5","slug":"81542129432-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा पती लेने गई महिला चट्टान से गिरी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा पती लेने गई महिला चट्टान से गिरी, घायल
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजरो। बीरोंखाल ब्लाक के सुकई गांव में घास काटने गई एक महिला चट्टान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने 108 के माध्यम से उसे राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार को सुकई गांव निवासी सीमा डंगवाल (38) पत्नी प्रदीप डंगवाल गांव के पास जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी। इसी दौरान चट्टान से अचानक उसका पैर फिसला और वह लगभग 25 मीटर नीचे सड़क पर गिर गई। उसके साथ गई महिलाओं ने उसे घायल अवस्था में घर तक पहुंचाया। बीरोंखाल अस्पताल में एक्सरे की सुविधा नहीं होने के कारण उसे प्राइवेट क्नीनिक ले जाया गया, लेकिन डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे कोटद्वार अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने उसे राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया।