{"_id":"5a904ce64f1c1bf17b8b8f73","slug":"81519406310-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चार्जिंग के समय करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चार्जिंग के समय करंट लगने से युवक की मौत
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के कुंभीचौड़ में एक युवक मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। उसे तत्काल यहां कोटद्वार सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उपनिरीक्षक सूरत शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात कुंभीचौड़ निवासी निर्मल (19) पुत्र जयपाल सिंह जो पेशे से ड्राइवर था, अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहा था। तभी चार्जर की कटा हुआ तार उसकी अंगुलियों के बीच फंस गई और वह तेज करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो उसे झुलसी हालत में बेहोश देखकर उनके होश उड़ गए। बिना देर किए परिजन उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।