{"_id":"5a4a6acf4f1c1b686a8bcf6d","slug":"81514826447-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, भगवान के दर्शन के बाद शुरू की दिनचर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, भगवान के दर्शन के बाद शुरू की दिनचर्या
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नए साल का पहला दिन यादगार बनाने के लिए जहां एक ओर मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक हिल स्टेशनों पर पहुंच रहे, वहीं अधिकतर लोगों ने साल के पहले दिन की दिनचर्या शुरू करने से पहले मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। कोटद्वार के प्रसिद्ध श्रीसिद्धबली मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर, सिद्धबली मंदिर गूलरझाला, जगदेव मंदिर मवाकोट समेत क्षेत्र के सभी मंदिरों में सोमवार को लोगों की भीड़ लगी रही। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने साल के पहले दिन सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे।
सोमवार को साल के पहले दिन क्षेत्र के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर के महंत दिलीप रावत ने बताया कि लोगों ने साल के पहले दिन की शुरुआत भगवान की पूजा अर्चना और दर्शन से की। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अंकुर भंडारी ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में जाकर भर्ती मरीजों को फल वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। इस मौके पर कांग्रेस युवा ग्रुप के जिलाध्यक्ष सुमित रावत, मनोज पंवार, गौरव चौधरी, विजय रावत आदि मौजूद थे।
विश्व हिंदू परिषद ने भी सोमवार को नए साल के उपलक्ष्य में सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। कार्यक्रम में विहिप के जिलाध्यक्ष संदीप डबराल, अमित शर्मा, अशोक भारद्वाज, सुनील सैनी, शशिकांत जोशी, सादर सिंह नेगी, अनूप भारद्वाज, भाष्कर नेगी, राकेश मोहन थपलियाल, अभिषेक जैन, जितेंद्र गोस्वामी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
फोटो