फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बेहतर पार्किंग स्थल को लेकर होटल स्वामियों ने निकाला कैंडल मार्च

बेहतर पार्किंग स्थल को लेकर होटल स्वामियों ने निकाला कैंडल मार्च

Sun, 31 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
बेहतर पार्किंग स्थल को लेकर होटल स्वामियों ने निकाला कैंडल मार्च
लैंसडौन। नगर में बेहतर पार्किंग व्यवस्था देने के लिए लैंसडौन होटल एसोसिएशन ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 6 माह पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने लैंसडौन आगमन पर पार्किंग की घोषणा की थी। यह मामला अभी इंच भर आगे नहीं बढ़ सका है।
विज्ञापन

रविवार शाम को लैंसडौन होटल एसोसिएशन द्वारा निकाले गए कैंडल मार्च जुलूस मेें होटल स्वामियों के अलावा पर्यटकों ने भी शिरकत की। इस अवसर पर होटल स्वामियों ने कहा कि कैंट नगर में पर्यटकों के वाहनों के नगर प्रवेश पर छोटे वाहनोें से 100 रुपये तथा बड़े वाहनों से 200 रुपये लिए जाते हैं। इसके अलावा नगर में कई स्तरों पर पार्किंग शुल्क भी लिया जाता है। इतना ही नहीं, नगर प्रवेश पर प्रति पर्यटक एक रुपये चुंगी भी ली जा रही है। कहा कि नगर में पार्किंग व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है। पर्यटकों से यह शुल्क लिया जाना होटल व्यवसाय को धक्का पंहुचाने वाला है। ज्ञापन में नैनीताल तथा मसूरी में पार्किंग व्यवस्था होने पर ही वाहनों को प्रवेश दिए जाने संबंधी राज्य सरकार के निर्णय की आलोचना की गई। कहा गया कि इससे राज्य के पर्यटन पर प्रतिकूल असर पड़ा।
विज्ञापन

इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष रि. कर्नल एसपीएस रावत, उपाध्यक्ष सुनील बख्शी, सचिव अजय ढौंडियाल, हबीबुर्रहमान, जितेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, सहित दुबई से आए पर्यटक विशाल शर्मा व अरुणा शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed