{"_id":"59e4e8a14f1c1bdb538b7c80","slug":"81508173985-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिर, घराट रोड, डिग्री कालेज होते हुए पहाड़ की ओर जाएंगी यात्री बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिर, घराट रोड, डिग्री कालेज होते हुए पहाड़ की ओर जाएंगी यात्री बसें
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में दीवाली पर्व की भीड़भाड़ के चलते रूट डायवर्ट किया गया है। रूट डायवर्जन मंगलवार से शुरू होगा, जो 19 अक्तूबर तक लागू रहेगा। इन तीन दिनों में कोई भी छोटा-बड़ा वाहन सुबह नौ से रात के नौ बजे तक शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
यातायात निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि नजीबाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सुबह नौ बजे से रात के नौ बजे तक कौड़िया बैरियर पर ही रोका जाएगा। उन्हें रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक ही शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मैदानी क्षेत्र नजीबाबाद और हरिद्वार की ओर से आने वाले जीएमओयू और रोडवेज की बसें बालासौड़ से देवीमंदिर होते हुए घराट रोड, डिग्री कॉलेज रोड, सिद्धबली बैरियर, कालागढ़ मार्ग, रतनपुर सनेह तिराहे से गाड़ीघाट पुल, लकड़ीपड़ाव, मालगोदाम रोड होते हुए बस अड्डा पहुंचेगी। यहां से बाहर जाने वाले यात्री बसों को नजीबाबाद चौक से देवीमंदिर और बालासौड़ होते हुए नजीबाबाद या हरिद्वार के लिए रवाना किया जाएगा।