{"_id":"59b6c44e4f1c1bf87f8b5ed7","slug":"81505150030-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में उतरे पत्रकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में उतरे पत्रकार
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। कर्नाटक के लंकेश साप्ताहिक समाचार पत्र की संपादक गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में कोटद्वार के पत्रकारों ने तहसील में धरना दिया और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
सोमवार को कोटद्वार के पत्रकार तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के समक्ष पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में जमकर नारेबाजी की और धरना दिया। वक्ताओं ने कर्नाटक सरकार पर गौरी लंकेश को सुरक्षा प्रदान नहीं करने का आरोप लगाया कहा कि गौरी को मारने की धमकी मिलने के बावजूद सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी। गौरी की हत्या के बाद देशभर के पत्रकारों में कर्नाटक सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। उन्होंने राष्ट्रपति से मामले की न्यायिक जांच के लिए केंद्र और कर्नाटक सरकार को निर्देश देने की मांग की। इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज कुकरेती, देवेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह, विवेक बनियाल, बलविंदर सिंह, अंजना, धर्मवीर गुसाईं, अवनीश अग्निहोत्री, अशोक बड़थ्वाल, राजन बिष्ट, हितेश कुलाश्री, निक्की अग्रवाल, दिलीप कश्यप, अमित सेमवल, पंकज पसबोला, रोहित, आशीष, नरेश आदि मौजूद थे।