फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करेगी सरकार: डा. हरक सिंह रावत

आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करेगी सरकार: डा. हरक सिंह रावत

Sun, 06 Aug 2017 10:04 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करेगी सरकार: डा. हरक सिंह रावत

विज्ञापन
कोटद्वार। कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने रविवार को आपदाग्रस्त कई गांवों का भ्रमण कर अधिकारियों को संपर्क मार्गों की मरमत करने और नदियों से हो रहे भू-कटाव को रोकने के इंतजाम करने को कहा। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने डीएफओ लैंसडौन को बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के निर्देश दिए। वन मंत्री ने कहा कि जिन गदेरों में बाढ़ का मलबा भरा पड़ा है, उसे वन निगम हटाकर राजस्व विभाग के जरिए उसकी नीलामी करवा दें।

वन मंत्री ने रविवार सुबह पनियाली गेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में किए जा रहे सर्वे, मुआवजा वितरण, राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा। लोगों की शिकायत पर वन मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि मालन, खोह, सुखरौ, पनियाली गदेरा और ग्वालगढ़ से संभावित खतरे को देखते हुए भू-कटाव रोकने के इंतजाम करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग और लोनिवि को पूरी ताकत के साथ आपदा प्रभावितों की मदद करने के लिए कहा गया है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed