{"_id":"5bf98e76bdec224173175df3","slug":"71543081590-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान भारती स्कूल ने जीती इंटर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान भारती स्कूल ने जीती इंटर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राइजिंग सन पब्लिक स्कूल की ओर से दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके फाइनल मुकाबले में ज्ञान भारती ने राइजिंग सन को 6-5 से हराया।
शुक्रवार देर शाम तक चली प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य जगमोहन बुड़ाकोटी ने किया। प्रतियोगिता में कोटद्वार क्षेत्र के 16 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन राइजिंग सन, स्कॉलर एकेडमी, बाल भारती, ज्ञान भारती ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच ज्ञान भारती व स्कॉलर एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें ज्ञान भारती ने स्कॉलर को 54-30 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में राइजिंग सन ने बाल भारती को 42-35 से पराजित किया। फाइनल मैच ज्ञान भारती और राइजिंग सन के बीच खेला गया। इसमें ज्ञान भारती ने राइजिंग सन की टीम को 6-5 से पराजित किया। इस मौके पर प्रबंधक मोहन सिंह बिष्ट, विवेकानंद, प्रेमलता बिष्ट, राकेश काला, गजेंद्र रावत, हर्ष मोहन व प्रतिभा बुड़ाकोटी आदि मौजूद है।