{"_id":"5b92b0fe867a557ed62a440a","slug":"71536340222-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में हुड़दंगियों पर होगी पुलिस की निगाह, कानूनी कार्रवाई के भी दिए संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में हुड़दंगियों पर होगी पुलिस की निगाह, कानूनी कार्रवाई के भी दिए संकेत
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के नाम पर कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले हुड़दंगियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रत्याशियों को अपने समर्थकों को इस संबंध में आगाह करने के निर्देश भी दिए हैं।
शुक्रवार को कोतवाली परिसर में पुलिस ने छात्रसंघ चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशियों की बैठक ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने कहा कि मतदान के दौरान या चुनाव परिणाम के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी तरह का हुड़दंग न करें। पुलिस प्रशासन सभी पर पैनी निगाह बनाए हुए है और चुनाव की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जा रही है। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए शनिवार को सुबह साढ़े पांच बजे से ही कौड़िया और सिद्धबली बैरियर पर चेकिंग करने के साथ ही महाविद्यालय के गेट पर भी छात्रों की चेकिंग की जाएगी। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल और एसएसआई राकेंद्र कठैत ने चुनाव परिणाम आने के बाद पुलिस प्रशासन से अनुमति के बगैर विजय जुलूस न निकालने की हिदायत दी। कहा कि बगैर अनुमति के जुलूस निकालने या जुलूस निकालने के दौरान हुड़दंग होने पर संबंधित प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।