फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गढ़वाल और मसूरी एक्सप्रेस के प्रस्थान के समय में हुआ परिवर्तन

गढ़वाल और मसूरी एक्सप्रेस के प्रस्थान के समय में हुआ परिवर्तन

Sat, 18 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल और मसूरी एक्सप्रेस के प्रस्थान के समय में हुआ परिवर्तन
कोटद्वार। उत्तर रेलवे ने कोटद्वार स्टेशन से जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान के समय में परिवर्तन किया है। अब गढ़वाल एक्सप्रेस कोटद्वार से 15:30 बजे और मसूरी एक्सप्रेस 22:30 बजे रवाना होगी। समय-सारिणी में यह फेरबदल 15 अगस्त से लागू कर दिया गया है। स्टेशन मास्टर आशीष बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

कोटद्वार रेलवे स्टेशन से अब तक गढ़वाल एक्सप्रेस छूटने का समय 15:10 बजे निर्धारित था, जिसमें 20 मिनट की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब यह एक्सप्रेस 15:30 बजे (साढ़े तीन बजे) कोटद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसी तरह मसूरी एक्सप्रेस का समय भी रात को 25 मिनट बढ़ा दिया गया है। पहले यह ट्रेन 22:05 पर प्रस्थान करती थी, जो अब 22:30 (रात साढ़े दस) बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। नागरिक मंच और वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से रेलवे द्वारा कोटद्वार से चलने वाली ट्रेनों का समय बढ़ाने का स्वागत किया है। कहा कि खासकर मसूरी एक्सप्रेस के यात्रियों को इससे राहत मिलेगी। उन्हें नजीबाबाद में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed