{"_id":"5a788e2d4f1c1b805a8b8278","slug":"71517850157-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रात में भी उठने लगा कोटद्वार का कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रात में भी उठने लगा कोटद्वार का कूड़ा
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर में अब रात को भी कूड़ा उठाने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। गोखले मार्केट एवं आसपास इलाकों से कूड़ा उठाने की शुरुआत हो गई है। जल्द ही शहर के अन्य इलाकों से भी रात्रि में कूड़ा उठाया जाएगा।
कोटद्वार नगर निगम तो बन गया है, लेकिन बुनियादी ढांचा अभी तक खड़ा नहीं हो सका है। निगम में शामिल हुए ग्राम पंचायतों में कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं हो सकी है। संसाधनों के अभाव एवं मैन पावर की कमी है। बावजूद, इसके नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में रात्रि शिफ्ट में कूड़ा उठाने की पहल की है। शहरी क्षेत्र से रोजाना 14 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। नगर निगम कूड़ा उठाकर कंपोस्ट प्लांट में उसकी खाद तैयार करता है।
सहायक नगर आयुक्त वीपी भट्ट के मुताबिक नगर निगम के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सुबह कूड़ा उठाते हैं। गोखले मार्केट में सब्जियों की दुकानें लगती हैं। रात में बाजार बंद होने के बाद काफी कूड़ा फैल जाता है। इसको देखते हुए गोखले मार्केट से रात्रि शिफ्ट में भी कूड़ा उठाने के लिए एक गाड़ी लगाई गई है। सहायक नगर आयुक्त के मुताबिक जल्द ही शहर के अन्य इलाकों से भी रात्रि शिफ्ट में कूड़ा उठाने की व्यवस्था लागू कराई जाएगी।
विज्ञापन
30 रुपये यूजर चार्ज
कूड़ा उठाने के एवज में नगर निगम ने 30 रुपये यूजर चार्ज निर्धारित किया है। हालांकि, अधिकांश लोग यूजर चार्ज नहीं देते हैं। नगर निगम शहरी क्षेत्र में करीब 5600 परिवारों एवं प्रतिष्ठानों का कूड़ा उठाता है।
नगर निगम में सफाई कर्मियों और वाहनों की संख्या
नियमिति सफाई कर्मियों की संख्या 57
कूड़ा उठाने वाली बड़ी गाडिय़ां- दो
कूड़ा उठाने वाली छोटी गाडिय़ां- चार
टैक्ट्रर - एक
दो ट्रैक्टर से जल्द उठेगा नए वार्डों से कूड़ा
नगर निगम में शामिल ग्रामीण इलाकों से कूड़ा उठाने की जल्द ही व्यवस्था शुरू हो जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ग्रामीण इलाकों के लिए दो ट्रैक्टर और संविदा पर कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है।