फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मंगलम झंडीचौड शरदोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

मंगलम झंडीचौड शरदोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Wed, 27 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
मंगलम झंडीचौड शरदोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर में मंगलम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय झंडीचौड़ शरदोत्सव के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए डा. राजीव रतन को मंगलम सम्मान ने नवाजा गया। हंस फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को गरम कपड़े और ट्राईसाइकिल बांटी।
विज्ञापन

झंड़ीचौड़ शरदोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान और बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित गायन प्रतियोगिता में अनुराग ने प्रथम, सुखदेव ने द्वितीय और पंकज नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेबी शो में तनीषा, अर्पिता, वैष्णवी, एकल नृत्य के प्राइमरी वर्ग में वैष्णवी, अर्पिता, अक्षिता ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप डांस के प्राइमरी वर्ग में नंदा देवी एकेडमी जशोधरपुर प्रथम, श्रीपृथ्वी विद्या मंदिर द्वितीय और एनएम माडर्न स्कूल झंडीचौड़ तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में पृथ्वी विद्या मंदिर, एमबीजी पब्लिक स्कूल और टीसीजी कोटद्वार ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर संस्था की ओर से राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर के प्राचार्य डा. राजीव रतन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए मंगलम सम्मान से नवाजा। कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन की ओर से पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने जरूरतमंदों को 30 स्वेटर, 40 कंबल और एक ट्राईसाइकिल वितरित की। एनएम माडर्न स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति मिश्रा ने 100 जरूरतमंद बच्चों को कापियों के सेट वितरित किए। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष उमेश रावत, ग्राम प्रधान विजय प्रकाश ध्यानी, कृष्ण चंद्र खंतवाल, राम प्रकाश ध्यानी, प्रकाश टम्टा, रोहित चौधरी, सुखपाल शाह व श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed