{"_id":"648afafaca9904236a004957","slug":"68-thousand-rupees-were-blown-from-the-account-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1008-865-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अस्पताल का अधिकारी बनकर खाते से 68 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अस्पताल का अधिकारी बनकर खाते से 68 हजार रुपये उड़ाए
Thu, 15 Jun 2023 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 15 Jun 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के लिए ऑनलाइन भरा था फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। एक व्यक्ति को देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना महंगा पड़ गया। ठग ने अस्पताल का फर्जी अधिकारी बनकर उसके बैंक खाते से 68 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली में दी गई तहरीर में कोटद्वार निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसने देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के लिए मोबाइल पर गुगल में ऑनलाइन सर्च किया था। अस्पताल की साइट खुलते ही मोबाइल पर एक फाॅर्म भरने के लिए आया। उसने वह फाॅर्म भरकर समिट कर दिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को अस्पताल का अधिकारी बताया। कहा कि डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के लिए 10 रुपये जमा करने होंगे। व्यक्ति ने उसे एक लिंक भेजा, उसने पैसे भेजने के लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर उसके बैंक खाते से 67,900 रुपये निकलने का मैसेज आया। तब उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त मामले में आई तहरीर को साइबर सेल को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।