{"_id":"5c9a4cc3bdec2213fe5d2d2d","slug":"61553616067-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार में संलिप्त दलों के लोगों को चौकीदार शब्द से परेशानी: दीप्ति रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार में संलिप्त दलों के लोगों को चौकीदार शब्द से परेशानी: दीप्ति रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर अपने को चौकीदार बताया। कहा कि चौकीदार एक जनांदोलन बन गया है। चौकीदार शब्द से उन दलों को परेशानी हो रही है, जो भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं या जमानत पर बाहर हैं।
बद्रीनाथ मार्ग स्थित भाजपा कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेत्री दीप्ति रावत ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले दर्जनों घोटाले हुए। घोटालेबाज या तो जेल में है, या फिर जमानत पर हैं।कहा कि मोदी जी ने जब अपने को चौकीदार बताया तो 20 लाख लोगों ने इस पर ट्वीटकर स्वागत किया। बताया कि 31 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी 500 लोकसभा क्षेत्रों में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जनता से रूबरू होंगे। बताया कि कोटद्वार में मालवीय उद्यान में इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के किसानों को 72 हजार रुपये सालाना देने संबंधी बयान को हास्यास्पद बताया।
पत्रकार वार्ता में गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री राजेंद्र अणथ्वाल, भाजपा अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, विजय लखेड़ा, बीरेंद्र रावत, अमित भारद्वाज, पंकज भाटिया, सौरभ राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
.