फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गुमखाल का चौड़ीकरण हुआ तो करेंगे नेताओं का बहिष्कार

गुमखाल का चौड़ीकरण हुआ तो करेंगे नेताओं का बहिष्कार

Sat, 23 Mar 2019 09:30 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
गुमखाल का चौड़ीकरण हुआ तो करेंगे नेताओं का बहिष्कार
problem - फोटो : amarujala
लैंसडौन। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार-पौड़ी के बीच गुमखाल बाजार के चौड़ीकरण के तहत बाजार से दुकानों को हटाने की आशंका से आक्रोशित लोगों और व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से गुमखाल बाजार का चौड़ीकरण नहीं करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने वोट मांगने के लिए आने वाले नेताओं का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को गुमखाल के व्यापारी लैंसडौन तहसील पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर लोगों ने सरकार पर सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों से रोजगार छीनने और उन्हें बेघर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण की योजना प्रस्तावित है। चौड़ीकरण के लिए गुमखाल मुख्य बाजार स्थित 60 दुकानों का चिह्नीकरण किया गया है, जिससे गुमखाल के 60 व्यापारियों के सामने आजीविका का खतरा बन गया है। दुकानदार पिछले 60 वर्षों से अपना व्यापार चला रहे हैं। मार्ग चौड़ीकरण होने से कई लोग बेघर और कई व्यापारी सड़क पर आ जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुमखाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, दिगंबर रावत, सूर सिंह रावत, अजय चौहान, सोबन सिंह व नरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed