{"_id":"5c51cebabdec22737a367698","slug":"61548865210-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोखले मार्ग-स्टेशन रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोखले मार्ग-स्टेशन रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसमें व्यापारियों का सड़क पर सजा सामान जब्त किया और कई व्यापारियों के चालान काटे गए। एसडीएम ने अतिक्रमणकारी व्यापारियों और फड़ वालों को सड़क पर सामान नहीं लगाने की हिदायत दी।
एसडीएम अनिल कुमार चन्याल के नेतृत्व में नगर निगम, सिंचाई विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम ने शहर के गोखले मार्ग, स्टेशन रोड और नजीबाबाद चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अचानक चलाए गए अभियान से व्यापारियों और फड़ वालों में भगदड़ मच गई। गोखले मार्ग पर अभियान चलते ही सब्जी की फड़ वाले सामान लेकर भागने लगे। एसडीएम के निर्देश पर सड़क पर लगे सामान और सब्जी को नगर निगम के कर्मचारियों ने जब्त कर ट्रक में डाल दिया। स्टेशन रोड और गोखले मार्ग पर सड़क पर लगी गन्ने की जूस की मशीनों को भी जब्त कर दिया। व्यापारियों ने अतिक्रमण का विरोध किया, लेकिन एसडीएम के सामने उनकी एक नहीं चली। इसके बाद स्टेशन रोड पर और नजीबाबाद चौराहे को नगर निगम के कर्मचारियों ने अतिक्रमण मुक्ति किया।
एसडीएम अनिल कुमार चन्याल ने कहा कि कोटद्वार की सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कर्रवाई की जाएगी।