फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   क्षेत्र पंचायत बीरोंखाल की बैठक में ग्राम प्रधानों ने काटा हंगामा

क्षेत्र पंचायत बीरोंखाल की बैठक में ग्राम प्रधानों ने काटा हंगामा

Tue, 31 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत बीरोंखाल की बैठक में ग्राम प्रधानों  ने काटा हंगामा
बैजरो। क्षेत्र पंचायत बीरोंखाल की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने हंगामा काटा। ग्राम प्रधानों ने ग्राम सभा के कार्यों की एसआईटी जांच और एनजीओ द्वारा सामाजिक अंकेक्षण कराए जाने का विरोध करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक सभागार बीरोंखाल में क्षेत्र पंचायत प्रमुख कविता पोखरियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक शुरू होते ही प्रधान संघ के अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने एसआईटी जांच और एनजीओ द्वारा सोशल ऑडिट का विरोध जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा और ग्राम सभाओं की किसी भी जांच कराए जाने पर विरोध दर्ज कराते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

बिना प्रधानों की चली बैठक में बीपीएल कार्ड, सड़क, शिक्षा और जंगली जानवरों के मुद्दे छाए रहे। चोरखिंडा के क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्म सिंह ने कहा कि वास्तविक रूप से गरीब लोगों के बीपीएल कार्ड नहीं बने हैं और पात्र की जगह अपात्र का चयन किया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जानकारी दी कि दुनाव से लैंगल, बैजरों-जोगमढी, मैठाणाघाट-ग्वीन-रसिया महादेव, बैजरो-चोखाल-जसपुरखाल मोटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। उपजिलाधिकारी थलीसैंण ने लोनिवि बैजरो के अधिकारियों को शीघ्र गड्ढे भरने के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य कोटा मुकेश पोखरियाल ने जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए तार की घेराबंदी करने की मांग की। इस अवसर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed