फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सीएम के गांव खैरासैंण में चकबंदी की तैयारी, गांव पहुंची चकबंदी टीम

सीएम के गांव खैरासैंण में चकबंदी की तैयारी, गांव पहुंची चकबंदी टीम

Thu, 17 May 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सीएम के गांव खैरासैंण में चकबंदी की तैयारी, गांव पहुंची चकबंदी टीम
सतपुली। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गांव खैरासैण में चकबंदी किए जाने को लेकर चकबंदी टीम ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से मशविरा किया। बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) दीवान सिंह नेगी एवं चकबंदी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने चकबंदी किए जाने की प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण में कमेटी का गठन और खतौनी का सत्यापन किया।
विज्ञापन

चकबंदी टीम ने बताया कि पहाड़ में बिखरे खेतों से काश्तकारों को होने वाली दुश्वारियों का समाधान सिर्फ चकबंदी के माध्यम से ही संभव है। टीम ने ग्रामीणों से मशविरा कर सभी से चकबंदी का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत, चकबंदी लेखपाल पवन सिंह, ग्राम प्रधान खैरा गणेश रावत, शिक्षाविद् राजेंद्र सिंह रावत, राजस्व उपनिरीक्षक अतुल बलोदी समेत बड़ी संख्या में गांव के काश्तकार मौजूद शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed