फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नजीबाबाद चौराहा और झंडाचौक होंगे नो पार्किंग जोन

नजीबाबाद चौराहा और झंडाचौक होंगे नो पार्किंग जोन

Mon, 12 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद चौराहा और  झंडाचौक होंगे नो पार्किंग जोन
कोटद्वार। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उपजिलाधिकारी ने परिवहन एजेंसियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने नगर निगम और पुलिस को शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम राकेश तिवारी ने कहा कि नजीबाबाद चौराहे से झंडाचौक तक चौपहिया वाहन खड़े नहीं होंगे। नजीबाद चौराहे से झंडाचौक और गोखले मार्ग पर फड़ और ठेलियों को लाइसेंस नहीं दिए जाएंगे। साथ ही नगर निगम उनसे पर्ची नहीं काटेगी। सड़क पर लगी ठेलियों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। नजीबाबाद को जाने वाली जीप माहेश्वरी पेट्रोल पंप से संचालित होंगी। देेवी रोड से आने वाले ऑटो स्टेट बैंक डिवाइडर से वापस मुड़ जाएंगे। इसके साथ ही नजीबाबाद चौराहे का चौड़ीकरण और यहां से झंडाचौक तक बनी दुकानों के बरामदे खाली कराए जाएंगे। इसके लिए शीघ चिह्नीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश गर्ग, महामंत्री लाजपत राय भाटिया, आनंद प्रकाश अग्रवाल सहित जीएमओयू व रोडवेज, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed