फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गढ़वाल रेजिमेंट और उतराखंड पुलिस भिड़ेगी सेमीफाइनल में

गढ़वाल रेजिमेंट और उतराखंड पुलिस भिड़ेगी सेमीफाइनल में

Tue, 02 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल रेजिमेंट और उतराखंड पुलिस भिड़ेगी सेमीफाइनल में
कोटद्वार। स्व. शशिधर भट्ट राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता गढ़वाल कप के तीसरे दिन फुटबाल का रोमांच छाया रहा। खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बाद फीफा के नियमों के आधार पर गढ़वाल रेजीमेंट लैंसडौन और उत्तराखंड पुलिस की टीम सेमीफाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहला मैच उत्तराखंड पुलिस और डीएफए पौड़ी के बीच खेला गया। दोनों टीमों की रक्षा पंक्ति के अपनी जगह मौजूद नहीं होने के कारण 14 गोल हुए। मैच शुरू होते ही पारी वार टीमें आसानी से एक दूसरे के गोलपोस्ट पर गोल मारते रहे, मैच के अंतिम समय तक दोनों टीमों ने सात-सात गोल मार दिए। इसके कारण मैच 7-7 के स्कोर पर बराबर रहा।
विज्ञापन

दूसरा मैच गढ़वाल रेजीमेंट लैंसडौन और रामनगर के बीच खेला गया। इसमें गढ़वाल रेजीमेंट के खिलाड़ियों नेे रामनगर पर शुरुआत से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। मैच के 18वें मिनट में गढ़वाल रेजीमेंट के स्ट्राइकर अतुल ने बेहतरीन गोल मार कर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिलाई। इसके बाद 38वें मिनट में गढ़वाल रेजीमेंट के अरुण नेगी ने एक और गोल माकर रामनगर के हौसले पस्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हाफ में रामनगर ने मैच में वापसी के प्रयास किए, लेकिन गढ़वाल रेजीमेंट के गोलकीपर ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में गढ़वाल रेजीमेंट ने तीसरा गोल मारकर मैच 3-0 से जीत लिया।

क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तराखंड पुलिस, गढ़वाल रेजीमेंट और डीएफए पौड़ी की टीमों के पांच अंक होने के कारण निर्णायकों द्वारा सेमीफाइनल के लिए फीफा के नियम गोल अंतर को आधार बनाया गया। इसके तहत गढ़वाल गढ़वाल रेजीमेंट लैंसडौन के 3 अंक और उत्तराखंड पुलिस के दो अंक होने के कारण उनके सेमीफाइनल में पहुंचने घोषणा की गई। डीएफए पौड़ी के 9 गोल करने और 8 गोल खाने पर दोनों का अंतर 1 ही अंक बना और उसे प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। मैच का आंखों देेखा हाल सुरदीप गुसाईं और अनूप जखमोला ने सुनाया।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed