फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जनसमस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष का ऐलान

जनसमस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष का ऐलान

Thu, 21 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
जनसमस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष का ऐलान
सतपुली। चौबट्टाखाल विधानसभा के जनप्रतिनिधियों ने सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जनहित के मुद्दों पर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने विधानसभा की समस्याओं के निराकरण के लिए सतपुली मुख्य बाजार में राधाकृष्ण मंदिर के आगे धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुंदर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि चुनावी मौसम में जनता का खैरख्वाह होने का दावा करने वाले अब उनकी सुध लेने को तैयार नहीं हैं। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। वक्ताओं ने सतपुली समेत संपूर्ण चौबट्टाखाल क्षेत्र में सड़कों की बदहाली, आपदा से हुए नुकसान की भरपाई और मुआवजे, बेरोजगारी, पलायन के कारणों पर चर्चा की। कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से सरकार चला रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की समस्याएं जस की तस हैं। कहा कि 15 दिन से सतपुली पोस्ट आफिस में कामकाज ठप है। एकेश्वर, पोखड़ा, जयहरीखाल और द्वारीखाल के लोग बैरंग लौट रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर कविंद्र ईस्टवाल, पूनम कैंतुरा, भारतेंदु डोभाल, प्रजामंडल पार्टी के संस्थापक सदस्य समीर रतूड़ी, हीरा ध्यानी, श्रीधर प्रसाद, राजन सिंह, बृजमोहन व नरेंद्र सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed