{"_id":"5a2826c94f1c1b87698c00f7","slug":"61512580809-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार घरों को रोशन करेगी दुनाव लघु जलविद्युत परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार घरों को रोशन करेगी दुनाव लघु जलविद्युत परियोजना
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजरो। यूजेवीएन ने बीरोंखाल विकासखंड में 1500 केवी क्षमता की दुनाव लघु जलविद्युत परियोजना का निर्माण पूरा कर दिया है। इस योजना से बीरोंखाल विकासखंड के तीन हजार परिवार रोशन होंगे। भारी बर्फबारी, आपदा ओर ग्रिड फेल होने की स्थिति में भी गांवों को विद्युत आपूर्ति मिलती रहेगी। इस परियोजना को कोटद्वार विद्युत वितरण खंड के स्यूंसी सब डिवीजन से जोड़ा जाएगा। आगामी रविवार को एक समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस परियोजना का लोकार्पण करेंगे, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
क्षेत्र के कई गांवों को रोशन करने और विद्युत आपूर्ति के उद्देश्य से 2006 में 19 करोड़ की लागत से इस परियोजना की आधारशिला तत्कालीन ऊर्जा मंत्री अमृता रावत ने रखी थी। करीब 10 साल में यह परियोजना बनकर तैयार हो गई। इस परियोजना से स्यूंसी स्थित विद्युत सबस्टेशन को बिजली आपूर्ति की जाएगी। जिससे 3000 परिवारों को बिजली की आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना की खास बात यह होगी कि यह बर्फबारी, अन्य आपदा और ग्रिड फेल होने की स्थिति में भी आपूर्ति जारी रख सकेगी। स्यूंसी समेत विकासखंड के छोटे बाजारों और सरकारी प्रतिष्ठानों में इससे बिजली आपूर्ति की जाएगी। दुनाव लघु जल विघुत परियोजना के अधिशासी अभियंता महेश अधिकारी ने बताया कि योजना का कार्य पूरा हो चुका है। गत जून माह से लगातार बिजली उत्पादन किया जा रहा है। इसमें लगी सभी मशीने क्षमता के अनुसार उत्पादन कर रही है। सीएम 10 दिसंबर को इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। जिसमें सिंचाई और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत भी मौजूद रहेंगे।