{"_id":"598ddd6e4f1c1bc1598b46b6","slug":"61502469486-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उपप्रधान से युवकों ने की अभद्रता और मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उपप्रधान से युवकों ने की अभद्रता और मारपीट
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के लोकमणिपुर ग्राम पंचायत के शीतलपुर गांव में आपदा पीड़ितों में राहत सामग्री बांटने को लेकर हुए विवाद में महिला उपप्रधान के साथ गांव के दो युवकों द्वारा अभद्रता और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। उपप्रधान ने गांव के दो युवकों को नामजद करते हुए कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
उपप्रधान पूजा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार की रात डू समथिंग सोसाइटी के सदस्य उनकी मदद से शीतलपुर गांव में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित कर रहे थे। तभी गांव के दो युवक वहां आए और उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे। इन युवकों ने मौके पर मौजूद गांव की एक अन्य महिला रूकमेश देवी के साथ भी गाली गलौच करते हुए मारपीट की। विवाद होता देख उपप्रधान के पति खेम सिंह बीच बचाव करने आया तो युवकों ने उसके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उपप्रधान और उसका पति किसी तरह कलालघाटी पुलिस चौकी पहुंचे और उनके खिलाफ मारपीट, अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में तहरीर दी। कलालघाटी पुलिस चौकी के प्रभारी रणबहादुर सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।