फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   हिंदू संगठनों का सतपुली में धरना-प्रदर्शन जारी

हिंदू संगठनों का सतपुली में धरना-प्रदर्शन जारी

Sun, 06 Aug 2017 10:04 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
हिंदू संगठनों का सतपुली में धरना-प्रदर्शन जारी

विज्ञापन

सतपुली। सतपुली कस्बे में दो अगस्त को गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य की प्रतिक्रियास्वरूप हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अभद्रता के विरोध में स्थानीय लोगों और संघर्ष समिति का क्रमिक धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस मामले में एसएसपी पौड़ी और सतपुली थाने के अधिकारियों का तबादला करने की मांग प्रदेश सरकार से की है। आरोप लगाया कि इस दौरान हिंदू संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बदसलूकी की गई। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक एसएसपी एवं थाने के समस्त कर्मियों का स्थानांतरण नहीं होता और नौ जुलाई को हुए बवाल के मुकदमे वापस नहीं लिए गए, क्रमिक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। चौथे दिन क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल, कमलेश डुकलान, संजय कुकरेती, बालेश्वर चौधरी, बृजमोहन रावत व महेंद्र ध्यानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed