{"_id":"5c965a0abdec2213f8016488","slug":"51553357322-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पौड़ी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पौड़ी जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। देहरादून के डालनवाला की सीओ जया बलूनी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे यहां न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए हैं। यह मामला लिंग परिवर्तन कर महिला बनी पीड़िता से जुड़ा है, जिसमें पीड़िता की ओर से इस मामले में न्याय न मिलने पर हाईकोर्ट में गुहार लगाई गई है।
सहायक अभियोजन अधिकारी यजुवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कोटद्वार पुलिस ने 28 सितंबर, 2018 को कोटद्वार के एक होटल में मुंबई निवासी एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले के आरोपी परीक्षित जोशी निवासी तेलीपाड़ा फार्म को कोटद्वार में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को उसे यहां न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यायालय में पेेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की ओर से गत वर्ष 28 सितंबर को कोटद्वार कोतवाली में आनलाइन मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें उसके साथ उसके परिचित परीक्षित जोशी द्वारा कोटद्वार के एक होटल में बलात्कार होने की बात कही गई थी।
मुंबई निवासी पीड़िता ने अमर उजाला को बताया कि कोटद्वार पुलिस की ओर से इस मामले में बरती जा रही लापरवाही के चलते उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट के दरवाजा खटखटाना पड़ा। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पांच जांच अधिकारी बदले जा चुके हैं। वर्तमान में इस मामले की जांच देहरादून के डालनवाला की सीओ जया बलूनी कर रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के सिलसिले में शनिवार को वह भी कोटद्वार आई हुई थीं।