फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   छात्र-छात्राओं ने पर्यटन नगरी लैंसडौन का भ्रमण कर जुटाई जानकारी

छात्र-छात्राओं ने पर्यटन नगरी लैंसडौन का भ्रमण कर जुटाई जानकारी

Sun, 03 Feb 2019 09:50 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने पर्यटन नगरी लैंसडौन का भ्रमण कर जुटाई जानकारी
student - फोटो : amarujala
कोटद्वार। कारगिल शहीद राजकीय इंटर कालेज कल्जीखाल के कक्षा नौ एवं 11 के छात्र-छात्राओं ने लैंसडौन एवं जयहरीखाल का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम अधिकारी अनिल प्रसाद गौड़ के नेतृत्व में 77 छात्र-छात्राओं के दल ने पहले राजकीय पीजी कॉलेज जयहरीखाल के विभागों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं व बीएड विभाग आदि का भ्रमण किया। कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डीएस नेगी ने छात्रों को कॉलेज में चलने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। छात्रों ने लैंसडौन में टिप-इन-टाप, भुल्ला ताल, सेंट जॉन चर्च, सेंट मेरी चर्च, तहसील, कैंट बोर्ड कार्यालय, मुख्य डाकघर, परेड ग्राउंड, वीसी दरबान सिंह संग्रहालय व कालेश्वर मंदिर आदि स्थलों का भ्रमण किया। भ्रमण दल में शिक्षक एसके सिंह, एके गुसाईं, शिखा नेगी व पूजा नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, जीआईसी कोटद्वार की कक्षा नौ व 11 के छात्र-छात्राओं ने ऋषिकेश का शैक्षिक भ्रमण किया। कार्यक्रम अधिकारी भगवान सिंह के नेतृत्व में गए छात्रों ने रामझूला, लक्ष्मण झूला व परमार्थ निकेतन आदि दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर जानकारियां जुटाईं। छात्रों के साथ शिक्षकों के दल में चंद्रमोहन असवाल, मधुसूदन पंत, बबीता, शैलेंद्र पांथरी, दीपक नौटियाल, जयकृत नेगी, विपिन मैंदोला व देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो

छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण पर ली जानकारी
यमकेश्वर। राजकीय इंटर कालेज भृगुखाल के कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं ने स्वर्गाश्रम और कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने लैंसडौन का शैक्षिक भ्रमण कर जानकारियां जुटाईं। प्रधानाचार्य ज्योतेंद्र बड़थ्वाल ने छात्र-छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कक्षा नौ के छात्रों ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के चौरासी कुटिया, गीता भवन, योग निकेतन व परमार्थ निकेतन केंद्र का भ्रमण किया। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं के दल ने लैंसडौन में सैनिक केंद्र मुख्यालय का भ्रमण किया। छात्र सैनिक म्यूजियम गए और वहां पर सैनिकों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथियारों और वीरता के लिए सैनिकों को मिलने वाले वीरता पुरस्कारों के बारे जानकारी ली। इस अवसर पर विवेक बड़थ्वाल, लक्ष्मी बिष्ट, दीवान सिंह टोलिया व मनोज गंधर्व आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed